Nokia ने उम्दा नया फ्लिप फोन Nokia 2660 लॉन्च किया है। इसे पॉप पिंक और लश ग्रीन कलर में देखा जा सकता है, जो बच्चों को खूब पसंद आएगा। यह 4G फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले है। इसमें 2.8 इंच की प्राइमरी स्क्रीन है। नोकिया फ्लिप फोन में Unisoc T107 चिपसेट है और इसके साथ ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी भी है। इसके अलावा, इसमें एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी गई है।

Nokia 2660 की किंमत
Nokia 2660 फ्लिप फोन ने यूरोप में धमाकेदार एंट्री की हैं! इसे कंपनी ने 79.90 यूरो (लगभग 7,000 रुपये) की किंमत पर में लॉन्च किया है। आप इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से खरीद सकते हैं। यह नये पॉप पिंक और लश ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है जो आपको विशेष रंगों में खुश करेगा।
Nokia 2660 की स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 2660 यह फोन एक डुअल डिस्प्ले के साथ आता है। मेन स्क्रीन 2.8 इंच की है, जबकि दूसरी स्क्रीन 1.77 इंच की है। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर है और ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है।
इसके अलावा, Nokia 2660 फ्लिप फोन आपको मनोरंजन के लिए कुछ ऐप्स भी प्रोवाइड करता है, जैसे वायरलेस एफएम और एमपी3 प्लेयर। यह फोन 1,480mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट भी दिया गया है। फोन में 0.3MP का कैमरा है, जो केवल रियर में स्थापित है। इसके साथ ही एलईडी फ्लैश भी है। तत्काल कॉलिंग के लिए यह एमरजेंसी बटन फीचर भी प्रोवाइड करता है, जिसमें 5 कॉन्टेक्ट को एमरजेंसी कॉल बटन पर सहेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह फोन कलर वेरिएंट में आपके दिल को छूने वाला है। Nokia 2660 फ्लिप फोन पहले से ही कई मार्केट्स में उपलब्ध है और अब कंपनी ने इसे रीलॉन्च किया है।