Spotify Full Length Music Video फीचर: जल्द ही Spotify म्यूजिक ऐप पर फुल-लेंथ म्यूजिक वीडियो फीचर लॉन्च होने जा रहा है। इस नए फीचर के द्वारा, अब आप Spotify म्यूजिक ऐप पर संगीत के साथ फुल-लेंथ के वीडियो देख सकेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में Spotify ने कहा था की है कि 100000 से अधिक वीडियो के साथ पॉडकास्ट को शामिल कर लिया है।

बहुत जल्दी ही लोकप्रिय म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म Spotify अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लेकर आ रहा है। अगर आप Spotify का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। नई रिपोर्ट के अनुसार, Spotify विचार कर रहा है कि उनके ऐप में फुल-लेंथ के म्यूजिक वीडियो को जोड़ें, जो इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को TikTok और YouTube के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद कर सकता है।
रिपोर्ट में बताया गया है की, स्पॉटिफाई ने अपने प्रोडक्ट के बारे में भागीदारों के साथ चर्चा शुरू की है, जिसमें उनके पास पहले से ही 100,000 से अधिक पॉडकास्ट और वीडियो हैं। हालांकि, स्पॉटिफाई ने इस बात की खबरों को नकार दिया है।
Spotify फुल-लेंथ म्यूजिक वीडियो फीचर
नया फीचर काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। यह फीचर आपको अब म्यूजिक ऐप पर म्यूजिक के साथ पूरे वीडियो को आसानी से देखने की सुविधा प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा, Spotify आपको पहले से ही कंपोज़र्स को मात्र 10 सेकंड से कम समय के “कैनवास” या लूपिंग GIF अपलोड करने की अनुमति देता है।
इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अपने म्यूजिक को बजाते समय स्क्रीन पर संगीत वीडियो देख सकते हैं। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने “क्लिप्स” नामक एक फीचर लॉन्च किया है, जिसमें 30 सेकंड से छोटे वीडियो शामिल होते हैं। इससे क्रिएटर्स अपने म्यूजिक सॉन्ग को कम समय में यूजर्स के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं।
आने वाला Spotify का फुल-लेंथ म्यूजिक वीडियो फीचर दे सकता कड़ी टक्कर: YouTube और TikTok
मार्च में, कंपनी ने एक नया, टिकटॉक-जैसा म्यूजिक होम स्क्रीन भी लॉन्च किया, जिसके जरिए यूजर्स को पूरे ट्रैक सुनने से पहले वीडियो का प्रीव्यू देखने और स्वाइप करने की सुविधा मिलती है। इस सप्ताह की शुरुआत में, Spotify ने अनाउंस किया था कि प्लेटफ़ॉर्म ने 100,000 से अधिक पॉडकास्ट को वीडियो के साथ प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है। यूट्यूब और टिकटॉक के साथ स्पॉटिफाई जेन जेड दर्शकों के लिए बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा का जवाब दे रहा है।
Source/Via: Bloomberg